एक और कदम मदद की ओर बढ़ाते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने जेठा कोविड केअर में 10 नग कूलर दान किया

सक्ती। एक कदम और मदद की ओर बढ़ाते हुए नपा अध्यक्ष सुषमा जायसवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष दादू जायसवाल ने कोविड केअर सेंटर जेठा में कूलर दान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड केअर सेंटर में गर्मी से मरीजों का बुरा हाल था, जिसके संबंध में नपा अध्यक्ष को जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद नपा अध्यक्ष सुषमा जायसवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने तत्काल 10 नग विंडो कूलर कोविड केअर सेंटर में स्वयं के व्यय से लगवाया। कूलर लगने से अब कोविड केअर में एडमिट कोरोना संक्रमित मरीजों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी। वहीं नगर की प्रथम महिला कोरोना के इस काल मे लगातार लोगों की मदद करते नजर आ रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button