जे सी आई रायगढ़ द्वारा १ से ५ मई तक फ्री ऑनलाइन योगा क्लासेज

रायगढ़। कोरोना काल के इस महामारी के दौर में शारीरिक स्वस्थता सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है , जिसको ध्यान में रखते हुए जे सी आई रायगढ़ ने १ मई से ५ मई तक ऑनलाइन योगा क्लास का आयोजन किया है ।

योग शिक्षिका श्रेया अग्रवाल के निर्देश एवं प्रेजिडेंट जे सी दीपक अग्रवाल , सचिव जे सी विकास अग्रवाल के नेतृत्व में यह क्लासेज सभी के लिए फ्री है , जिसको ज़ूम के जरिये देखा और सीखा जा सकता है श्रेया अग्रवाल जी की उपलब्धियों से पूरा शहर अछूता नहीं है और इस कठिन संकट के दौर में उनका यह सहयोग सभी के शारीरिक एवं मानसिक मनोबल के लिए अत्यंत आवश्यक है ।

योगा क्लासेज १ मई से ५ मई तक ज़ूम में रहेगी , जिसका पूरा विवरण निचे फोटो में दिया गया है । फोटो में दिए गए ज़ूम लिंक के माध्यम से मीटिंग में बिना किसी पासवर्ड के जुड़ा जा सकता है । कृपया इसे ज़रूर से अटेंड करें और खुद को स्वस्थ रखने के प्रति एक कदम आगे बढ़ाएं ।

उक्त जानकारी संस्था के पी आर ओ जेसी आदित्य अग्रवाल ने दी ।

Share This Article
Leave a review