
जोगी कांग्रेस का6 वा स्थापना दिवस मनाया गया
रायगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के छठवें स्थापना दिवस पर स्थानीय कार्यालय में जोगी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया वहीं मिशन 2023 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित अजीत जोगी के मार्गदर्शन में चुनाव लड़कर राज्य में छत्तीसगढ़ियों कि सरकार बनाने हेतु के शपत ली गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर लड़ने की बात भी कही गई है। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय,लोकसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल राजपूत ब्लाक अध्यक्ष मार्केंडे सिंह सचिव तुला राम देवांगन महासचिव श्रवण सिदार अजीत जोगी युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी, कोषाध्यक्ष अंजना बंजारे सहित सदस्यगणों में सरस्वती यादव,चंदन सिंह साहिल मेहर,देवेश दास सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे हैं।
