छत्तीसगढ़
जो दिन रात गांव की सेहत का रखती है ख्याल, मितानिन दिवस पर पंचायत ने बढ़ाया उनका मान

बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
गांव की गलियों से लेकर घरों की चौखट तक पहुंच कर स्वास्थ्य पोषण और जागरूकता की अलग जगाने वाली मितानिनों के योगदान को सम्मान देने ग्राम पंचायत जुड़ा में मितानिन दिवस का विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत जुड़ा के पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मितानिनों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओ,सक्रिय महिला और महिला पंचों का सम्मान कर उनके सेवा और समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव हरिराम ध्रुव ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजेश कुमार नेताम रहे। अध्यक्षता उपसरपंच विष्णु भारती ने की। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम प्रमुख मोहरचंद सोनवर्षा पंच देवनारायण वर्मा कामता प्रसाद बंजारे पंच प्रतिनिधि योगेश कुमार वर्मा लालाराम वर्मा तुलीराम वर्मा नोहरलाल बघेल कमल नारायण मिरी एवं भूपेंद्र कुमार टंडन संतोष कुमार बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मितानिन दिवस पर गांव की महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और ग्रामीण विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मितानिने एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि ग्रामीण आंदोलन में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मितानिने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य बच्चों के टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका रहती। सीमित संसाधनों के बावजूद देखकर घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाए बच्चों के पोषण प्रारंभिक देखभाल तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सम्मान समारोह में मितानिन देवमती वर्मा बेदकुमारी वर्मा अन्नपूर्णा वर्मा पुष्पा वर्मा सुनीता बंजारे मितानिन प्रशिक्षिका रामप्यारी बंजारे स्टाफ नर्स कुसुम बांधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा डहरिया प्रभा मिरी पवन घृतलहरे उषा घृतलहरे सहायिका जवाबाई सोनवर्षा त्रिलोचन घृतलहरे पिंकी भारती गायत्री बार्वे महिला पंच हिरौदी वर्मा दुलेश्वरी वर्मा अमरिका वर्मा कल्पना मिरी केवरा बाई भारती पुन्नी बाई भारती दुलेश्वरी बघेल एवं सक्रिय महिला रोशनी बंजारे उषा रानी खूंटे और किरण घृतलहरे का सम्मान किया गया।
