अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद मारकर जलाने की आशंका

दुर्ग। CG NEWS : ज़िले के ग्राम ढौर के खार में आज सुबह महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है, 40- 45 उम्र के आसपास दिख रही अज्ञात महिला के लाश 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही है। शव का चेहरा जलकर काला पड़ गया है और छाती तथा कंधे तक जलकर फफोले पड़ने के निशान हैं।

[img-slider id="274450"]

पुलिस अधिकारियों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद मारकर जलाने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक एक्सपर्ट के ओपिनियन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। घटनास्थल पर पुलिस के लोग पहुंचकर मौका मुआयना किया हैं,जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जाँच में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button