झरना में श्री चंदन जात्रा मेला के उपलक्ष्य में रंगारंग डांस प्रतियोगिता सम्पन्न

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झरना में भव्य श्री चंदन जात्रा मेला आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ 29अप्रैल को दिन में ईनामी कर्मानृत्य रखा गया था एवं शाम को भव्य कलशयात्रा निकाला गया व रात्री रामायण कार्यक्रम रखा गया था। 30अप्रैल को दिन में बच्चों का अनेक प्रकार के खेल ईनामी ओपन प्रतियोगिता किया गया। 01 मई को दिन में 12बजे से शाम तक नावकेली किर्तन आयोजित किया गया था जिसमें किर्तन मण्डली द्वारा गांव बड़े तालाब में पानी के ऊपर नाव चढ़कर किर्तन नृत्य किया गया, एवं रात्री गाहक-वाहक का आयोजन किया गया व रात्री को पहले राऊंड में 15 वर्ष से नीचे के बच्चों का डांस एवं दूसरे राऊंड में 15वर्ष के ऊपर के कलाकारों का डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जिसमें 15वर्ष के नीचे डांस प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम-5051रू.-ग्राम कोटवार घुराऊराम चौहान के द्वारा सीतागीता ग्रुप पामगढ़ को प्रदान किया गया,द्वितीय ईनाम-3051रू.-आनंद राम सेठ के द्वारा टाईटल ग्रुप बिलासपुर को प्रदान किया गया एवं तृतीय ईनाम-2051रू.-सुनील चमारसिंह के द्वारा सोनाली गुप्ता बिजना के कलाकार को प्रदान किया गया। वहीं डांस प्रतियोगिता 15 वर्ष से ऊपर में प्रथम ईनाम-12000रू.-शिवानी ग्रुप लैलूंगा को दिया गया।द्वितीय ईनाम-7500 मोहिनी ग्रुप-कलमा बैराज को दिया गया। तृतीय ईनाम-5500रू. चांदनीस्टार ग्रुप-कुडूमकेला को दिया गया। 2मई को शानदार नाटक प्रतियोगिता रखा गया है, जिसमें प्रथम ईनाम-45555रू., द्वितीय-34444रू.,तृतीय ईनाम-23333रू. एवं सांत्वना पुरस्कार-5555रू. रखा गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआर जेएसपी फाऊण्डेशन तमनार के अधिकारी ऋषिकेश शर्मा-महाप्रबंधक एवं राजेश रावत-सहायक प्रबंधक के करकमलों से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।साथ में सीएसआर के कार्यकर्ता टिकट बैरागी भी मौजूद थे। डांस प्रतियोगिता के ईनाम वितरण में गांव सरपंच श्रीमती स्वागतिका सिदार, श्रीमती सविता कमल राठिया-ज.पं.अध्यक्ष तमनार,सुनील पटेल, आनंदराम सेठ,अशोक साव,कमल निषाद,आर.के. गुप्ता, अरूण साव एवं आयोजन समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित हो कर शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन एलाऊंसर सदानंद सिदार के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button