झारखंड से आये विधायकों के लिए मेफेयर रिसोर्ट में शराब का इंतजाम,आबकारी विभाग की 3 गाडियों पर भरी हुई आबकारी की गाड़ी रिसोर्ट के अंदर घुसी:-

*झारखंड से आये विधायकों के लिए मेफेयर रिसोर्ट में शराब का इंतजाम,आबकारी विभाग की 3 गाडियों पर भरी हुई आबकारी की गाड़ी रिसोर्ट के अंदर घुसी:-

[img-slider id="274450"]

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर।झारखंड सरकार पर मचे हुए सियासी भूचाल के बाद विधायको को रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में रखने की तैयारी है, जहां शासन की तीन आबकारी विभाग की गाड़ी में अधिकारियों सहित भरी हुई शराब की गाड़ी रिसोर्ट के अंदर घुसी है। विधायकों के आने की खबर के बाद ही यहाँ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।
  विधायकों के आवभगत के लिए पहुंचाई जा रही आबकारी के 3 गाड़ियों में शराब-
जैसे ही आबकारी विभाग की गाड़ियां जिनमे शराब भरी हुई थी जब रिसोर्ट के अंदर घुसी तब वहाँ मौजूद मीडिया कर्मियों द्वारा पूछने पर भी किसी ने कोई जवाब नही दिया लेकिन जो मेफेयर रिसोर्ट है वह तो एक रिसोर्ट है जहाँ भरी हुई आबकारी विभाग की 3 गाड़ियों में शराब किसलिए गयी,मीडिया कर्मियों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया पूछने की भी कोशिश हुई लेकिन किसी ने कोई भी जवाब नही दिया और ना ही शासन द्वारा इसपर कोई आधिकारिक जवाब आयेगा।वहीं मेफेयर रिसोर्ट में 47 कमरे बुक किये गये हैं जहां ये विधायक रुकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button