न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ को पराजित कर कोरबा सेमीफाइनल में

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

वेटरन इंटर डिस्टिक टूर्नामेंट

घरघोड़ा- इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ का ग्रुप ए का मैच आज घरघोड़ा स्टेडियम में कोरबा एवं रायगढ़ के मध्य खेला गया,
मैच से पहले डी एन एस पांडे अधिकारी एनटीपीसी सुरेश क्रिस्टोफर सचिव कोरबा संतोष पांडे अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया, रायगढ़ के कप्तान अभिषेक गुप्ता कोरबा कप्तान सोनू टास, कोरबा वेटरन क्रिकेट संघ ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया शानदार ट्रफ विकेट जिसको क्यूरेटर किशोर पटनायक एवम टीम के अथक मेहनत से शानदार बनाया गया था विकेट की तरफ दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा किया गया,परंतु इस वर्ष घरघोड़ा स्टेडियम का हरा पन समाप्त हो जाने पर निराशा व्यक्त किए ,शानदार विकेट पर कोरबा में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें नरेश कश्यप 60रन ,नरेंद्र 50 रन, रतन 50 रनों का योगदान दिया रायगढ़ जिले की ओर से कमलेश शर्मा 2, विकेट अंकित बिस्वाल 1 विकेट रायगढ़ की ओर से संजय सिकदर एवं संतोष पांडे ने गेंदबाजी की अच्छी शुरुआत की उसके पश्चात यशपाल भगत ,राजेश यादव ,राजा शुक्ला ,अंकित बिस्वाल ने गेंदबाजी की।
कोरबा के 193 रनों का पीछा करते हुए रायगढ़ जिले की टीम अच्छी शुरुआत की जिसमें संजय सिकदर 11रन उप कप्तान चंद्रहास सिंह 7रन, कमलेश शर्मा 43रन, संतोष पाण्डेय 8रन, कप्तान अभिषेक गुप्ता 13 रन यशपाल भगत 8 रन राजेश यादव 17 रन ,धीरेंद्र सिन्हा 2 रन,अंतिम ओवरों में अंकित बिस्वाल ने शानदार 18 गेंदों पर नाबाद 30 रनों का योगदान दिया, धीरेंद्र सिन्हा 2 रनों पर नाबाद रहे , रायगढ़ जिला के हर बल्लेबाजों अच्छी शुरुआत की परंतु रन रेट बढ़ाने के कारण लगातार विकेट गिरता गया , रायगढ़ की टीम 20ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना सकी, रायगढ़ जिले के टीम मैं फील्डिंग भी एक माइनस पॉइंट रहा कई कैच छूटे अन्यथा कोरबा की टीम कम रनों पर रोक सकते थे,
रायगढ़ जिले के कोच राकेश बेहरा, मैनेजर उमेश शर्मा इस अवसर पर मौजूद थे मीडिया के प्रेम अग्रवाल बसंत रात्रे ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button