छत्तीसगढ़न्यूज़

आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी ने पदभार किया ग्रहण।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

एमसीबी जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी(भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का पदभार आज दिनांक 01 जून 2023 को ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री तिलक राम कोशिमा (भा.पु.से.) के द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी को जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते जिले का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं शाखा प्रभारियों से मुलाकात कर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) जिले का कार्यभार संभालने के बाद जिले के थाना प्रभारियों की मीटिंग ले कर जिले में बेसिक पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर जोर देने के लिए निर्देशित किया गया ।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया सहित डीएसपी (मुख्यालय) रूपेश डांडे एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे, सीएसपी चिरिमिरी पी. पी. सिंह, रक्षित निरीक्षक हेमन्त टोप्पो जिले के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एवम जिला पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button