टीकाकरण केन्द्रों में उमड़ी भीड़, हुआ हंगामा… कोविड नियमों का पालन नहीं…

2 Min Read

दिलीप कुमार वैष्णव आपकी आवाज

कोरबा छत्तीसगढ़ – घंटाघर चौक स्थित सियान सदन को टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। यहां सुबह से वैक्सीन लगवाने लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ इस कदर बढ़ी की सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो रही है। वैक्सीन लगवाने को लेकर कुछ लोगों ने केन्द्र के अंदर हंगामा भी किया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भूल गए। वैक्सीन लगवाने का समय सुबह 9 बजे से निर्धारित किया गया था इसके बाद भी लोगों की भीड़ सुबह 7 बजे से केन्द्र के बाहर लगनी शुरू हो गई। केंद्र बढ़ाने की मांग टीकाकरण केंद्रों पर बढ़ती भीड़ के कारण केंद्र बढ़ाने की मांग हो रही है। इन दिनों सभी केंद्रों के बाहर टीके के लिए कतारें हैं। आलम यह है कि 2-3 घंटे के इंतजार के बाद लोगों का नंबर लग रहा है। भीड़ घटने के बजाय रोजाना बढ़ती ही जा रही है। बाहर भीड़, अंदर वैक्सीन की कमी शहर के विभिन्न केंद्रों पर टीके को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा है। आलम यह रहा कि कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई लोगों को बैरंग वापस जाना पड़ा। मंगलवार को केंद्र पर टीका नहीं मिलने से लोगों ने हंगामा किया किए जाने की संभावना बन रही है।

Share This Article
Leave a Comment