टूल किट मामला :सूरजपुर के भाजयुमो युवा नेता मंडल मंत्री व सांसद प्रतिनिधि सौरभ साहू ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने निवास में दिया धरना
निरज साहू ….
सुरजपुर/भैयाथान-टूल किट मामले में जिला सूरजपुर के भाजयुमो के युवा नेता भाजयुमो मंडल भैयाथान के ऊर्जावान मंडल मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सौरभ साहू ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने निवास भैयाथान मंडल के ग्राम बांसापारा में 12:00 बजे से 2:00 बजे तक धरना दिया।

युवा नेता सौरभ साहू ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी टूल किट बना कर देश को गुमराह कर रहा है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पर एफ आई आर दर्ज कराना छत्तीसगढ़ के जनता का अपमान, व भूपेश सरकार के गलत नीति का परिचायक है ,भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करता है ,युवा नेता श्री साहू ने कहा की कांग्रेस के द्वारा नए वायरस का नाम मोदी वायरस संसद भवन “सेंट्रल विस्टा” के निर्माण को मोदी महल शब्दों से देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री मोदी जी एवं भारत देश की छवि खराब करने की कोशिश की गई है भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करता है उन्होंने शायराना अंदाज में बात करते हुए कहा की “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना भूपेश सरकार में है ” यदि भाजपा नेताओं पर फर्जी मुकदमा चलाया गया तो युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता गण गिरफ्तारी देने को तैयार है

