न्यूज़रायगढ़लैलूंगा

टोनही प्रताड़ना से तंग आई वृद्ध महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

उसे अपमानित और प्रताड़ित करने वाले आदतन बदमाश और उसके बेटे के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की

रायगढ़/लैलूंगा.. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र से श्रीमती जय कुमारी यादव पति स्व.तुलाराम यादव नाम की एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला बीते कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि वह ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा तहसील लैलूंगा जिला रायगढ़ छ ग की रहने वाली है।यहां वह अपने निज निवास में अपने बेटा_बहु संतोष यादव और बहु के साथ शांति पूर्वक जीवन यापन कर रही थी।

इसी बीच विगत कुछ महीनों से उसे और उसके बेटे संतोष यादव को ग्राम जोरंडा झरिया थाना तुमला फरसाबहार जिला जशपुर निवासी आदतन बदमाश सुशील यादव उम्र 45 (जो पीड़िता का नाती दामाद लगता है)वो और उसका बेटा खीरो यादव उम्र 22 वर्ष उन्हे जान बुझकर दुर्भावना वश या इसकी संपत्ति(सोना और घर) को हड़प करने की नियत से गांव वालों व अन्य रिश्तेदारों के सामने अपमानित करते हुए अकसर टोनही चुड़ैल कह कर अकारण मारपीट करते हैं।

उनके द्वारा बार बार ऐसी हरकत किए जाने की वजह से पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति बुरी तरह से खराब हो चुकी हैं। दोनो बाप बेटे महीने में कई बार उसके घर आ घुसते है और,साली,कुतिया,टोनही, जादूगरनी कहकर न केवल अपमानित करते है बल्कि यह कहते हुए कि अगर तू हमारी बात नही मानेगी तो हम तुझे इसी तरह बदनाम तो करेंगे ही साथ ही तेरे को गांव से बाहर भगवा देंगे कह कर धमकाते है। आरोपी पिता पुत्र उसे गांव से बाहर ले जाकर जंगल में मार कर फेंक देने की बात कहते है। आरोपी कहते है कि पूरे गांव वाले उनके साथ है पुलिस और सरकार भी उनका कुछ नही कर पाएगी।

पीड़िता ने एसपी साहब को आवेदन दिया है जिसमें उसके कहा है कि आरोपी सुशील यादव क्षेत्र का आदतन बदमाश व्यक्ति रहा है। उसकी हरकत को देख सह कर उनका जीना हराम हो गया है। सुशील यादव और खिरो ने टोनही कहकर इस कदर मुझे बदनाम कर दिया है कि उसे बदनामी और जान का डर हो गया है। शर्म की वजह वो और उसका बेटा अपने घर से बाहर निकल नही पाते है।

सुशील यादव के डर से वो लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने भी नही जा पा रही है। अतः मजबूर उसे पुलिस अधीक्षक के पास जिला मुख्यालय आना पड़ा है।पीड़िता ने अपने आवेदन में sp साहब से यह भी निवेदन किया है कि उसके आवेदन पर गंभीरता से विचार करने के पश्चात आरोपी सुशील यादव और उसके बेटे खीरो यादव के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने का निर्देश लैलूंगा थाना पुलिस को भी देने की मांग भी की है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button