छत्तीसगढ़

पहले ही महंगाई की मार झेल रहे मिडिल क्लास पर और बढ़ा बोझ, स्कूल बसों और आटो का किराया दोगुना तक बढ़ा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सूरजपुर। महंगाई की मार झेल रहे मिडिल क्लास फैमिली को और आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है, दरअसल स्कूल खुलते ही छात्रों के परिवहन वाले ऑटो और बस संचालकों ने किराए में लगभग डेढ़ से 2 गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी सीधी मार आम लोगों पर पड़ रही है, इस के पीछे ऑटो और बस संचालकों का तर्क यह है कि, स्कूली बच्चों की संख्या में काफी कमी आई है और पेट्रोलियम के दाम पर भारी बढ़ोतरी की वजह से उन्हें किराया बढ़ाना पड़ा है। वहीं इस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों के परिजन काफी परेशान हैं, उनके अनुसार घर का बजट चलाना आप पहले ही मुश्किल था और अब बच्चों के ट्रांसपोर्टिंग किराए में बढ़ोतरी उनके लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। वही स्कूल प्रबंधन भी ऑटो और बस संचालकों के द्वारा किराया वृद्धि किए जाने का समर्थन कर रहे हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button