
ठंड का बढ़ा सितम, शीत हवाओं से ठिठुर रहे है आमजन
दिनभर गर्म कपड़ो का लेना पड़ रहा है सहारा
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
बर्फ सी ठंडक के साथ चल रही शीत हवाओं ने आम जनमानस को कंपकंपा दिया है। कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने लोग दिन भर गर्म कपड़ो से ढंके नजर आ रहे है। तापमान में आई भारी गिरावट से जनमानस ठिठुर रहा है। कई दिनों से ठंडी हवाओं से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। रोंगटे खड़ा कर देने वाली ठंड ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी है कि जरूरी काम से घर से निकलते समय लोग पूरे शरीर को गर्म कपड़ो से ढंक रहे है। ठंड से बेहाल हुए लोग किसी तरह बचने का प्रयास कर रहे है। लवन नगर के लोगों ने नगर पंचायत से अलाव जलाने की मांग किए है। ठंड के साथ ही गर्म चाय, समोसे, भजिये की बिक्री भी बढ़ गई है। दुकानों के सामने भी भीड़ नजर आ रही है। ठंड अब शीत लहर की जगह ले चूकी है। धीमी सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कड़कड़ाती ठंड की वजह से अब धूप भी बेअसर साबित हो रही है। ठंड से बाजार में गर्म और उनी कपड़ों की खरीदी भी बढ़ गई है। सुबह और शांम-रात्रि में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवा से हाथों में गलाव महसूस हो रही है। दिनभर शीतलहर से लोग ठिठुरते नजर आ रहे है। लगातार बढ़ रही सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है। सेहत के लिए अच्छा माना जाने वाला सर्दी का मौसम अब बच्चों और बुजूर्गो के स्वास्थ पर भारी पड़ने लगा है। बच्चे सर्दी खासी के चपेट में आ रहे हैं। सर्दी का मौसम स्वास्थ के लिए हित कर बताया जाता है क्योंकि इस मौसम में पाचन क्रिया तेज हो जाती है। ऐसे गरीब जिसके पास गर्म कपड़े नही है और आर्थिक तंगी है उनके लिए ठंड कष्टदायी हो गई है। ठंड से बचने के लिए उनके पास लकड़ी भी नहीं होती है, जिसे जला कर वे समय काट सके। वही, ग्रामीण अंचलों में लोग अलावा का सहारा लेने लगे है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
Attachments area