ठाकुरदेव महोत्सव व सामूहिक विवाह में शामिल हुए आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा

नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

रायगढ़। जिला रायगढ़ के विकासखंड धरमजयगढ़ ग्राम चंद्रशेखरपुर( एडू )में 5 वें ठाकुरदेव महोत्सव (मेला) व सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आबकारी मंत्री श्री लखमा ने ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना की और विवाह मंडप में नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में 132 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
उन्होंने इस अवसर पर नव निर्मित राठिया समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। सामाजिक भवन एवं विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ राशि तथा 10 एकड़ का सामुदायिक वन अधिकार पत्र की घोषणा की।

Share This Article
Leave a review