छत्तीसगढ़

डा. रमन बोले- राज्य सरकार के दावों की हकीकत जानने आ रहे केंद्रीय मंत्री, इसलिए सीएम बघेल को हो रही तकलीफ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज यहां राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। डा. रमन ने कहा- दिल्ली में बड़ी- बड़ी लफ्फाजी की बातें करते हैं सीएम भूपेश बघेल। उनके दावों की जमीनी हकीकत जानने केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रीगण लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि केंद्र के मंत्री खाली हाथ नहीं आ रहे हैं, कल नितिन गडकरी जी आ रहे हैं, वे पूरे दस हजार करोड़ का बजट लेकर आ रहे हैं। डॉ. रमन ने कहा- छत्तीसगढ़ में हुए विकास और निर्माण कार्य भाजपा सरकार में हुए, इस कांग्रेस सरकार में भूपेश बघेल एक भी कोई काम माइल स्टोन का बता दें कि उन्होंने कोई बड़ा डेवलपमेंट का काम किया। इसलिए केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से कांग्रेस सरकार को तकलीफ हो रही है। डा. रमन ने कहा- केंद्र सरकार के बजट पर चल रहा है छत्तीसगढ़ का काम। टोटल खर्च होने वाले बजट में 52% केंद्र सरकार का होता है अंशदान। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूरे गांव-गांव में सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया है। सरकार सिर से पैर तक विधानसभा और अधिकारी/कर्मचारी और संगठनों में असंतोष और आंदोलनों से घिरी है। ये सरकार नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के भरोसे कब तक चलेगी। वहीं खैरगढ़ उप-चुनाव पर डॉ रमन सिंह ने कहा- भूपेश बघेल को जिला बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उप-चुनाव में कहीं घोषणा पत्र जारी नहीं होता। अब उन्हें 29 बिंदुओं पर डवलपमेंट का काम करके अपनी इज्जत बचानी चाहिए। डा. रमन ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को रिप्लेस कर रही है, पूरे देश में भाजपा की लहर है, छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस से नहीं आम आदमी पार्टी से भाजपा का होगा मुकाबला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस केवल छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ही राज्यों में सिमट कर रह गई है, आने वाले दिनों में यहां से भी साफ हो जाएगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button