देश विदेश

मानवता शर्मशार : छिपकली’ की एक प्रजाति के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

मुंबई: महाराष्ट्र से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य के गोठाणे गाँव के पास सह्यादारी टाइगर रिजर्व में एक बंगाल मॉनिटर छिपकली (गोह) के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित शिकारी हैं। उन्होंने गोठाणे के गाभा इलाके में सह्यादरी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में कथित तौर पर प्रवेश किया और गोह के साथ बलात्कार किया।

आरोपितों की शिनाख्त संदीप तुकरम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के तौर पर हुई है। महाराष्ट्र वन विभाग ने आरोपित के मोबाइल फोन की जाँच की, जिसके बाद इस घटना के बारे में खुलासा हुआ। दरअसल, अधिकारियों को आरोपित को फोन में एक रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें वे लोग मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करते नज़र आ रहे थे। दरअसल सांगली फॉरेस्ट रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने CCTV फुटेज की सहायता से आरोपितों का पता लगाया, जिसमें उन्हें जंगल में घूमते हुए देखा जा सकता है। घटना के बारे में बताते अधिकारियों ने कहा कि तीन आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गाँव में शिकार के लिए आए थे।अधिकारियों के अनुसार, आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है। अगर मामले में आरोपित दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें सात साल की कैद हो सकती है। बता दें कि विषखोपड़ा एक किस्म की बड़ी छिपकली है। इसे विषखोपड़ा, गोहेरा, गोयरा, घ्योरा, गोह, बिचपड़ी आदि नामों से भी जाना जाता है। विशेषज्ञ इसे ‘मॉनिटर लिजार्ड’ कहते हैं। इस किस्म की छिपकलियों की यूँ तो 70 के तक़रीबन प्रजातियाँ दुनिया भर में पाई जाती है, किन्तु हमारे देश में इनकी चार प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ये हैं बंगाल मानीटर लिजर्ड, येलो मानीटर लिजर्ड, वाटर मानीटर लिजर्ड और डिजर्ट मानीटर लिजर्ड। इनमें से बंगाल मानीटर लिजर्ड सबसे अधिक दिखता है। आमतौर पर लोग विषखोपड़ा या गोह को काफी जहरीला मानते हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button