छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर के पास दुकानों में आग, 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ के ऊपर पहाड़ पर स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर की दुकानों में आग लगने से लगभग 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई है। घटना देर रात की है। आग किन कारणों से लगी इसका पता चल नहीं पाया है। आग लगने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी की मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि लगभग 10 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। और आग के लगने का कारण की जांच जारी है। कोई जान की हानि नहीं हुई है। दुकानों का सामान जला है। क्षति का आंकलन कराया जाएगा

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button