
डोंगरीडीह महानदी पुल के नीचे मिला युवक शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन तहसील में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर की संदेहास्पद मौत से लवन तहसील के साथ-साथ ग्रामीण भी सकते में आ गये है। घटना शुक्रवार की सुबह डोंगरीडीह महानदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर परिवारजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव का पीएम कराने के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वही, पुलिस ने उक्त मामले का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरदा रहने वाला युवक सुखदेव वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 23 वर्ष तहसील कार्यालय लवन में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर पदस्थ था। गुरूवार को मृतक सुखदेव आफिस में 9 बजे रात्रि तक काम किया। जिसके बाद तहसील कार्यालय में ही पदस्थ चपरासी गोविन्द डहरिया और मृतक युवक दोनो घर जाने के लिए निकले। देर रात्रि हो जाने की वजह से बस नहीं मिलने पर मृतक युवक ने चपरासी डहरिया को उसके घर छोड़ने कसडोल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में क्या हुआ किसी को भी पता नहीं चल पाया।
प्रश्न यह उठता है कि लवन तहसील में पदस्थ दोनो कर्मचारी देर रात 9 बजे तक तहसील आफिस में ऐसा क्या कार्य कर रहे थे कि जिसकी वजह से इन दोनो कर्मचारियों को रूकना पड़ा। क्या इन दोनो कर्मचारियों की देर रात तक रूकने की जानकारी तहसीलदार लवन को थी या नही ? मृतक के साथ कर्मचारी ने देर रात तक रूकने की पुष्टि की है, ऐसा क्या हो गया कि मृतक महानदी पुल से गिरा या गिराया गया जिसकी भनक उनके साथ रहे कर्मचारी को नहीं लगी जिससे कहीं न कही मृतक की मृत्यु पर अनेको प्रश्न चिन्ह लग रहे है। यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मृतक के द्वारा आत्महत्या की गई या उनकी हत्या हुई है ।
वही अगले दिन शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे हाइवे पेेट्रोलिंग वाहन के चालक ने घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर मृतक परिवार के सदस्यो को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिवारजन मौके पर पहुंचे। जहाँ मृतक सुखदेव मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। घटना किस प्रकार हुआ है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पया है। वही, परिवारजनों का कहना है कि सुखदेव आत्म हत्या नहीं कर सकता। उसे किसी ने पुल से धक्का देकर गिराया होगा। जिसे सुखदेव की मृत्यु हो गई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना जांच कर रही है। इस मामले पर थाना प्रभारी कसडोल आशीष सिंह राजपुत का कहना है कि पीएम रिपोर्ट पर पता चला कि युवक का गिरने से ही मौत हुआ है।