ड्रेस कोड खत्म : छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों का फैसला, वजह कहीं ‘हिजाब विवाद’ तो नहीं ?
रायपुर.
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हरिभूमि से बातचीत में कहा कि यूनिफ़ॉर्म की बाध्यता ख़त्म करने के पीछे सिर्फ इतना ही वजह है कि कोरोना के चलते लंबे समय से बच्चे क्लास नहीं आ पाए. ऑनलाइन पढ़ाई चलती रही. कुछ बच्चों ने यूनिफ़ॉर्म ही नहीं ख़रीदा. अब सभी स्कूलों में बच्चे ऑफ़लाइन मोड पर क्लास पहुँचने लगे हैं. यूनिफ़ॉर्म के चलते बच्चे क्लास आने से वंचित न हो जाएँ इसलिए यूनिफ़ॉर्म की बाध्यता ख़त्म कर दिया गया है. यूनिफ़ॉर्म की बाध्यता ख़त्म करने पर ऑफ़लाइन मोड में बच्चों की उपस्थिति बढ़ जाएगी. हिजाब विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विवाद जैसी कहीं भी स्थिति नहीं है. हिजाब विवाद का मसला तो महाविद्यालयों का है.




