छत्तीसगढ़

तपती गर्मी में वादा याद दिलाने हाथों में डंडे लिए 400 किलोमीटर की सफर पर निकले मनरेगाकर्मी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

कांकेर । छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मी राज्य सरकार को अपना वादा याद दिलाने के लिए तपती गर्मी में हाथों में डंडे लिए 400 किलोमीटर की सफर पर निकल पड़े हैं। दांडी यात्रा के तहत हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कर्मचारी दंतेवाड़ा से 12 अप्रैल को अपनी यात्रा की शुरुआत कर बुधवार को कांकेर पहुंचे. दंतेवाड़ा से करीब 400 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर रायपुर पहुंचेंगे।

नियमित करने की मांग को लेकर सफेद कपड़ों में दिख रहे मनरेगाकर्मियों ने बताया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था कि जब कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी, तो 10 दिनों के अंदर अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार बने 3 साल का समय बीत चुका है, लेकिन नियमितीकरण को लेकर सरकार किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसी वजह से पूरे प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में 15000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन फिर भी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। बता दें कि मनरेगा कर्मियों ने इस पद यात्रा का नाम दांडी यात्रा रखा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button