
तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त
DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से तंबू समेटे; केरल में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार
असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। Google Preferred Source CTA
LIVE
तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त:DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से तंबू समेटे; केरल में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार
गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई5 मिनट पहलेलेखक: गौरव पांडेय के साथ एजेंसी इनपुट
असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
वहीं, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है।
सत्ताधारी DMK महज 60 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। वहीं, AIADMK 65 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।
केरलम में UDF को बढ़त: कुल 140 सीटों में UDF को 96 सीटों पर बढ़त मिल गई है। LDF को 41 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है।
असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 97 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीजों के बाद जश्न में शामिल होने के लिए शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।


