तहसील कार्यालय मामले में पुलिस की दबिस एक गिरप्तार तो अन्य की तलाश जारी

रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में हुए मारपीट के बाद कर्मचारियों सघ ने मोर्चा खोल दिया था और काम काज बद कर हलताल पर जाने की योजना बना लिए थे उनके प्रदेश व्यापी हलताल का होने के दबाब का असर दिखने लगा है जहा आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नामजद तीनो अधिवक्ताओ के लिए दबिश देना प्रारम्भ कर दिया जिसमें एक को गिरप्तारी हो गई है

पुलिस की माने तो आज दिनांक को एक आरोपी- भुवन लाल साव पिता स्वर्गीय लालाराम साव उम्र 57 वर्ष निवासी पंजरीप्लांट चक्रधरनगर शिव मंदिर के पास थाना चकरनगर को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) रायगढ़ के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है

चक्रधरनगर पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ज्ञात हो कि तहसील कार्यालय रायगढ़ में मारपीट को लेकर दिनांक 11.02.2022 को तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 द्वारा वकील जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा तथा अन्य के विरूद्ध गाली गलीच मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी दिये गए लिखित आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में अप.क्र. 89/2022 धारा 186, 294, 332, 353, 34 भादवि, 3(2)(va) SC /ST ACT का अपराध जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा व अन्य पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दरम्यान पीड़ित एवं गवाहों के कथन पर मामले में पांच से अधिक आरोपियान होना बताए जाने पर प्रकरण में धारा 34 भादवि हटाकर, धारा 147 भादवि विस्तारित किया गया है, अन्य फरार आरोपियों की चक्रधरनगर पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।

Share This Article
Leave a review