तिरंगा उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई दो छात्राएं, एक की मौत, सीएम बघेल ने मुआवजे का किया ऐलान, अधीक्षिका निलंबित

महासमुंद: जिले के पटेवा स्थित प्री मैट्रिक ST कन्या छात्रावास में बड़ा हादसा हो गया। यहां तिरंगा झंडा उतारते समय दो छात्राएं हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य़ छात्रा गंभीर रुप से झुलस गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए पटेवा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रावास कैंपस के अंदर से हाई टेंशन तार गुजरा है।

[img-slider id="274450"]

वहीं इस मामले को CM भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है। सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू को निलंबित कर दिया है। सीएम बघेल ने मृत छात्रा के परिजनों को 5 लाख रु. की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है और घायल छात्रा को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button