तीनों विधान सभा क्षेत्रों में बनाये गये हैं दस-दस संगवारी मतदान केंद्र,  संगवारी केन्द्र महिला मतदान दल द्वारा संचालित मतदान केंद्र

जशपुरनगर 16 नवम्बर 2023/विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं की भागीदारी तथा योगदान सुनिश्चित करने हेतु जिले के तीनों विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संगवारी केन्द्र महिला मतदान दल द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र है। इन केंद्रों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी महिला सुरक्षा गार्ड द्वारा की जाएगी। इन केंद्रों की खास पहचान हेतु इन्हें विभिन्न तरीक़ों से सजाया गया है। महिलाओं को उनके मत देने के अधिकार का उपयोग करने हेतु भी प्रोत्साहित किए जाने का प्रयास है।
संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं द्वारा ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्यों को संपादित किया जाएगा। इनके साथ ही पोलिंग बूथ की निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी महिलाओं द्वारा की जाएगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है तथा पिछले निर्वाचन के दौरान कम मतदान हुआ है, उन क्षे़त्रों में विशेष रूप से संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a review