अपनी तरक्की और उन्नति के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, नहीं होंगे निराश

1. सफल होने के लिए सबसे पहले आपको नकारात्मकता को दूर करना होगा। नकारात्मकता आपकी सोच को प्रभावित करती है, जिससे आपके प्रयासों में कमी आने लगती है। अपने घर से ​नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए एक मिट्टी के बर्तन को नमक से भर दें। फिर उसे घर के पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। ध्यान रखें कि हर एक दिन पर उस नमक को बदलते रहें।

2. अपने परिवार में खुशहाली के लिए आप पौधों का इस्तेमाल करें। तीन मिट्टी के गमलों में तीन हरे पौधे लगाएं। उनको पूर्व दिशा में रखें। आप चाहें तो बांस के पौधे भी लगा सकते हैं। बोनसाई और कैक्टस न लगाएं, इनकी फेंगशुई में नकारात्मकता का स्रोत मानते हैं।

3. नौकरी, बिजनेस, करियर, सेहत, रिश्तों आदि में सकारात्मक बदलाव के लिए आप चाहें तो मैग्पाई पक्षी की तस्वीर घर में या कार्य स्थान पर लगा सकते हैं। यह आपकी तरक्की में सहायक होगा। इससे नए अवसर मिलेंगे। संबंध बेहतर होंगे।

4. एमेथिस्ट का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। दिमाग को सही रखता है। रंग-बिरंगे रत्नों से बने इस पौधे को आप घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो आपका सौभाग्य बढ़ेगा। अपने काम करने वाली जगह पर भी इसे रख सकते हैं।

5. धन और वैभव में वृद्धि के लिए आप अपने घर या कार्यालय में मनी ट्री रख सकते हैं। आप इसे उस स्थान पर रखें, जहां पर रुपए-पैसे का लेन-देन होता हो या जहां तिजोरी हो। मनी ट्री को पुराने चीनी सिक्कों से बनाया जाता है। आप चाहें तो इसमें पुराने भारतीय सिक्के भी लगा सकते हैं।

फेंगशुई के अनुसार, मनी ट्री के प्रभाव से व्यक्ति रुपए-पैसे से जुड़े निर्णय सही तरीके से लेता है। फिजूल के खर्च नहीं होते हैं। मनी ट्री के पास कोई शीशा न रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि उस पर कोई छाया न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button