
रायपुर: में इस बार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी स्टेडियम में चौके छक्के जड़ते दिखाई दे सकते हैं। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन आज से शुरू हो गया है। यह ऑक्शन बेंगलुरु में हो रहा है। इस बार का IPL ऑक्शन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए भी काफी खास है, क्योंकि इस बार नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। उनमें छत्तीसगढ़ के भी पांच खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार छत्तीसगढ़ के प्लेयर भी सोल्ड होंगे और आईपीएल में उन्हें मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह का नाम ऑप्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऑक्शन में हरप्रीत की बेस्ट प्राइस 40 लाख है। जबकि बाकि खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख है।
बता दें कि निलामी के पहले दिन खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। आज 75 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई, जिसमें 388 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए। बता दें कि आज 20 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 74 खिलाड़ियों की पहले दिन लॉटरी निकली गई।




