छत्तीसगढ़न्यूज़

तीन साल से फरार वारंटी को रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…0 आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (घ) भादवि व 8 पॉक्सो एक्ट कायम है।चौकी प्रभारी के स्थापना के बाद फरार वारंटी गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा छत्तीसगढ़ – चौकी रामपुर के अपराध क्रमांक 539 / 2019 धारा 354, 354 (घ), 323 भादवि एवं 08 पास्को एक्ट के आरोपी अकाश दास सूर्यवंशी पिता रामेश्वर दास सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष साकिन इंद्रानगर, जमनीपाली को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी माननीय न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा था। आरोपी माननीय न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहा था और फरार हो गया था। जिसके कारण माननीय न्यायालय से आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। चौकी प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय के प्रभार ग्रहण करने के साथ ही आरोपी आकाश दास को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित किया गया था। पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी अपने निवास स्थान इंदिरा नगर में है। सूचना पर रामपुर पुलिस टीम जिसमें सउनि दुर्गेश राठौर, आरक्षक अनिरुद्ध केरकेट्टा, आर. संदीप भगत के साथ आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी आकाश दास सूर्यवंशी को पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button