शासकीय दृष्टि बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय में कक्षा 1 से 5वीं तक बच्चों हेतु प्रवेश आमंत्रित, जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने का किया आग्रह

जशपुरनगर 02 जुलाई 2021

[img-slider id="274450"]
/जशपुर जिले में दृष्टिबाधित छात्र छात्राओं के अध्ययन के लिए ब्रेल लिपि पर आधारित आवासीय विशेष विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। अधीक्षक शासकीय दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु कक्षा प्रथम से कक्षा पंचम तक 06 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला परियोजना समन्वयक एवं सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ संस्थाओं में इस संबंध में सूचना प्रसारित कर अध्ययनरत दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं को दृष्टि बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button