छत्तीसगढ़न्यूज़

तेंदुए की संदिग्ध मौत कहीं ये वही तेंदुआ तो नहीं

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद। जिले में एक ओर मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत हो गई है। तेंदुए की लाश जिला मुख्यालय से 4 किमी दूर भिलाई गांव के खेतों से बरामद हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विभाग के एसडीओ मनोज चन्द्राकर ने तेंदुए की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया मृत मादा तेंदुए की उम्र 5 से 6 साल के बीच हो सकती है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोंट के निशान नही है। उन्होंने फूड पॉइजनिंग से मौत होने की शंका जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत एक से दो दिन पहले हो चुकी है। आज ग्रामीणों ने उसकी लाश देखी तो इसकी जानकारी विभाग को दी। सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

वही डीएफओ मंयक अग्रवाल ने बताया कि कल शव का पीएम किया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि यह वही तेंदुआ है जो बीते कुछ दिनों से जिला मुख्यालय के आसपास मंडरा रहा है।

बतादे कि पिछले महीनेभर से जिला मुख्यालय के लोग दहशत में है। तेंदुआ शहर की अलग-अलग जगहों पर दिखाई देने से ग्रामीण डरे हुए है। विभाग भी तेंदुए को पकड़ने की भरसक कोशिश कर रहे है। मगर अबतक सफल नही हो पाए। आज जिला मुख्यालय के पास तेंदुए की मौत की खबर से लोगो ने शंका जाहिर की कि यह वही तेंदुआ तो नही जो बीते कुछ दिनों से गरियाबंद में मंडरा रहा था।
फिलहाल ये कयास लगाए जा रहे है। विभाग ने इसकी पुष्टि नही की है। तेंदुए की मौत को लेकर भी फिलहाल संसय बरकरार है। कल पीएम रिपोर्ट के बाद तेंदुए की मौत का खुलासा हो सकता

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button