छत्तीसगढ़न्यूज़

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, इलाज के दौरान तोड़ा दम आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

धरमजयगढ़। क्षेत्र में एक बार फिर एक बाइक सवार व्यक्ति तेज रफ्तार के कहर का शिकार हो गया, जब पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए कोरबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर व्यक्ति की मौत की खबर के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने हाटी चौक पर चक्काजाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण तत्काल मुआवजा राशि देने व भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं खबर है कि आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। इस संबंध में हाटी के स्थानीय व्यवसायी आशिफ भाईजान ने बताया कि सुबह खरसिया की ओर से गिट्टी लोड ट्रक क्रमांक सी जी 13 ए सी 5523 ने, खरसिया के सोंडका गांव के निवासी, बाइक सवार जगदीश डनसेना को पीछे से ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर लगने पर लोग आक्रोशित हो गए और धरमजयगढ़ से खरसिया मुख्य मार्ग पर स्थित हाटी चौक के पास चक्काजाम कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा को लेकर छाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रसाशनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button