गुड़ाखू फैक्ट्री मालिकों का बड़ा ऐलान: 10-10 लाख रुपए मुआवजा, नौकरी के साथ लड़कियों की शादी और पढ़ाई तक का खर्च देगा प्रबंधन

रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री में हुए हादसे में मुआवजे का ऐलान किया गया है। 3 मजदूरों की मौत का मामले में फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा और नौकरी देने का ऐलान किया गया है। मृतकों के घर की बेटियों की शादी और पढ़ाई का खर्च भी कंपनी उठाएगी। टंकी सफाई के दौरान 3 मजदूरों की हुई मौत बीते दिन फैक्ट्री में हादसे के दौरान 3 मजदूरों की मौत हो गई थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिसमे एक दुखद घटना में टंकी की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गयी थी।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button