छत्तीसगढ़

थाना लवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
11,240 नगद और ताश की पत्ती जब्त
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लवन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 हजार 240 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लवन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लवन के वार्ड क्रमांक 10 में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 5,500 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जब्त कीं।
पहली कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी:
अजय जायसवाल (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, लवन।
दीपक साहू (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, लवन।
रामेश्वर साहू (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, लवन।
ज्ञानेश्वर चतुर्वेदी (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, लवन।
अरुण कोसले (29 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, लवन।
सत्यराज घृतलहरे (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, लवन
तालाब पार ट्रांसफार्मर के पास दूसरी कार्रवाई
इसी दौरान पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि लवन के वार्ड क्रमांक 10 स्थित तालाब पार, ट्रांसफार्मर के पास बिजली खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 5,740 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की।
दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी:
रामप्रसाद वर्मा (48 वर्ष), निवासी चितावर।
रामस्नेही वर्मा (32 वर्ष), निवासी कोलिहा।
इन्द्र कुमार वर्मा (33 वर्ष), निवासी कोलिहा।
राजेश जायसवाल (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, लवन।
लक्ष्मण साहू (55 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, लवन।
तुलाराम घृतलहरे (54 वर्ष), निवासी चितावर
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
थाना लवन पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
Show More
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button