◆आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
◆ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
कोरबा छत्तीसगढ़ – इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.02.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरहाडबरी निवासी विजय कुमार रोहिदास ग्राम जोरहाडबरी पुलिया रास्ते के पास अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी विजय कुमार रोहिदास कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से पृथक-पृथक जरीकेन में भरी जुमला 15 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम 100 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर
आरोपी विजय कुमार रोहिदास पिता छोटेलाल रोहिदास उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जोरहाडबरी थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. 351 ओमप्रकाश बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल का महत्वपूर्ण भूमिका रही।


