36 घंटे में बिजली से गई 9 लोगों की जान….

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रीय होने लगा है। मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्य के आधे से अधिक हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल में प्रातः हल्की बूंदाबांदी हुई। नर्मदापुरम एवं रतलाम में भी पानी गिरा है। 36 घंटे में राज्य में बिजली गिरने से 9 व्यक्तियों की जान चली गई है। सीहोर के आष्टा में दोपहर में वर्षा से बचने के लिए वृक्ष के नीचे खड़े 2 युवकों पर बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही जान चली गई। छतरपुर में महिला एवं बच्चे की मौत हो गई। इससे पहले भोपाल के बैरसिया में 2, विदिशा में 3 व्यक्तियों की जान जा चुकी है।

बुधवार को भी महाकौशल यानी जबलपुर के अतिरिक्त बुंदेलखंड-बघेलखंड में अच्छी वर्षा हुई। जबलपुर में जहां नाले उफान पर आ गए। आज भोपाल एवं इंदौर में झमाझम वर्षा के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने कहा कि एक ट्रफ लाइन राजस्थान से मध्यप्रदेश होते हुए जा रही है। अरब सागर से नमी प्राप्त होने से राज्य में इसका प्रभाव भी आरम्भ हो चुका है। उधर ग्वालियर में बुधवार शाम तेज वर्षा हुई। जिससे गंगा नगर के पास बस्ती में पानी भर गया। रात को जब नगर निगम का अमला वहां पहुंचा, तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक वृद्ध ने तो टीम को मारने के लिए हाथ में पत्थर तक उठा लिया। टीम ने हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी, तब वृद्ध का गुस्सा शांत हुआ।

वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के क्षेत्रों समेत मालवा-निमाड़ के कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट (तेज बारिश) है। रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर एवं निवाड़ी में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button