न्यूज़रायगढ़

विधायक प्रकाश नायक से प्रभावित दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन,

रायगढ़- विधायक प्रकाश नायक अपनी सक्रियता एवम मिलनसारिता को लेकर लोगो में अपनी एक अलग पहचान रखते है।यही कारण है कि बड़े बुजुर्गो,बच्चो के साथ साथ युवाओं में भी खासे लोकप्रिय है।वही दूसरी और कांग्रेस द्वारा भी अपनी योजनाओं के माध्यम से युवा वर्ग को लगातार आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है।चाहे वह युवा मितान क्लब के माध्यम से विभिन्न आयोजनों के नाम से राशि उपलब्ध कराया जाना हो या फिर युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराया जाना हो।इन सारी योजनाओं से युवा वर्ग खासा उत्साहित है।जिसका जीवंत उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला।जहा वार्ड क्रमांक 11 धोबी पारा के दर्जनों युवाओं द्वारा पार्षद रुकमणी साहू के मार्गदर्शन में विधायक प्रकाश नायक और कांग्रेस पार्टी पर अपनी आस्था जताते हुए विधायक कार्यालय में कांग्रेस का दामन थाम लिया।जिनका कांग्रेसी गमछा पहनाते हुए विधायक प्रकाश नायक द्वारा कांग्रेस में प्रवेश कराया गया।वही इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार युवाओं के हित को देखते हुए कार्य कर रही है।जिससे लगातार युवा वर्ग कांग्रेस से जुड़कर उसका हाथ और भी मजबूत कर रहे है।विधायक प्रकाश नायक के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से राहुल बरेठ,दीपक बरेठ, सोम यादव,सत्यनारायण बरेठ,नरेंद्र निषाद,ऋषि बरेठ,आशु बरेठ,गोकुल विश्वकर्मा,लालू बरेठ, नित्या बरेठ,राहुल बरेठ,नागेश बरेठ सहित अन्य शामिल रहे।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button