दिन में घर के बाहर बल्ब जला तो काट देंगे कनेक्शन, बिजली संकट के बीच मची खलबली

कोरिया. देश में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच बिजली की खपत कम करने के मकसद से छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एसईसीएल बिजली विभाग ने एक फरमान जारी किया है. एसईसीएल ने अपने सभी कर्मचारियों को कहा है कि यदि घरों के बाहर की बत्ती सुबह 5.30 के बाद जलती दिखे तो उनके घरों में बिजली का कनेक्शन काट दिया जाए. इस फरमान से खलबली मच गई है.

उपक्षेत्रीय प्रबंधक कुरासिया साउथ ईस्टन कोल्डफिल्ड कार्यालय मे जगह जगह नोटिस लगाए गए हैं.. नोटिस में उल्लेख है कि सुबह के वक्त भी अक्सर घरों के बाहर बल्ब जलता दिखता है. ऐसे में अगर दो दिन तक घर के बाहर बिजली जलती दिखाई दी तो लाइन काट दी जाएगी. सोशल मीडिया पर इस आदेश की कॉपी वायरल हो रही है. बिजली संकट के बीच इस तरह के फरमान को कुछ लोग तुगलकी फरमान तो कुछ लोग उचित कदम बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं.

ऊर्जा का दुरुपयोग ठीक नहीं

एसईसीएल चिरमिरी के जीएम घनश्याम सिंह का कहना है कि ऊर्जा को लेकर देशभर में स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी मिल रही है. इसके बावजदू देखा जा रहा है कि कई जगह बेवजह बिजली की खपत की जा रही है. ऊर्जा का दुरुपयोग किसी तरह ठीक नहीं है. लम्बे समय से देखा जा रहा है कि कुछ लोगों के घरों के बाहर दिन में भी बल्ब जलते हैं. इसलिए जागरूकता लाने के लिए इस तरह का संदेश दिया गया है. लापरवाहों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे. बता दें कि कोरिया जिला खनिज संपदाओं के उत्खनन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button