दिल्ली के बाद अब रांची में लव-जिहाद का मामला, यश बनकर तनवीर ने मॉडल को फंसाया, मानवी पर धर्म बदलने का भी दबाव

रांची: लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के भागलपुर की रहनेवाली मॉडल मानवी राज ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने हिंदू नाम यश के जरिए उसे फंसाया और फिर लव-जिहाद का शिकार बनाया। सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मानवी ने आरोप लगाया कि तनवीर ने उस पर लगातार धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

रांची से मुंबई तक पीछा किया

सोशल मीडिया पर भी मॉडल मानवी राज ने वीडियो भी जारी किया है। मानवी ने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो डालकर आपबीती कही है। वीडियो में मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

‘आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा’

मानवी ने बताया कि वो रांची आकर ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वॉइन की थी। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है लेकिन उसने अपना नाम यश बताया था। उसने धोखे में रखकर दोस्ती की। उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि वो यश नहीं बल्कि तनवीर है। इसके बाद वो लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था। मना करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा।

मुंबई के वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज

मानवी ने कहा है कि वो रांची के मॉडल संस्थान में मॉडलिंग करती थी। करीब डेढ़ साल काम के दौरान तनवीर ने न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि शादी करने का दबाव बनाने लगा। संस्थान छोड़ने के बाद वो अपने घर भागलपुर चली गई। वहां से मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। उसने उसकी कुछ तस्वीरों और छोटे-छोटे क्लिप को एडिट कर परिजनों को भी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button