7 मार्च को लक्ष्मी को मिलेगी लक्ष्मी महतारी वंदन योजना के साथ हर महिलाओं को मिलेगा सम्मान

*समृद्धि की सीढ़ी, महतारी वंदन के साथ, हर महिला को मिलेगा सम्मान और साथ*
*लक्ष्मी की कहानी भी उन्हीं में एक सरकार का मिला साथ *
*आप की आवाज 9425523689*
             *7 को लक्ष्मी को मिलेगी लक्ष्मी *
*बेमेतरा  4 मार्च 2024/-   महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने और समाज में महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठने में मदद करने उन्हें सबल बनाने के लिए  केंद्र सरकार अनेक प्रकार की योजनाएं बनाती है फिर उन्हें सफलतापूर्वक समय पर संचालित भी करती रहती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी कड़ी में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।   महतारी वंदन योजना के  माध्यम से  ग़रीब महिलायें समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए, अपने क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की एक और उदाहरणपूर्वक कहानी स्थापित करेंगी।”समृद्धि की सीढ़ी, महतारी वंदन के साथ, हर महिला को मिलेगा सम्मान और साथ ।*
*बेमेतरा की  लक्ष्मी  रंगारे, की कहानी भी उन्हीं में एक है। उन्हें सरकार का पूरा साथ मिला। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना के ज़रिए, अपनी कड़ी मेहनत और उत्साह से भरी ज़िन्दगी में सकारात्मक परिवर्तन करेगी। लक्ष्मी के पति की मृत्यु वर्ष 2021 में हो गयी थी।उनके  बेटा और बेटी हैं।पति  टेलर्स की दुकान में काम करते थे। पति के आकस्मिक देहांत के बाद लक्ष्मी ने  सिलाई का कामकाज सीखा। इसी आमदनी से घर का गुजरा करती है।*
  *उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की पूरी राशि सुकन्या समृद्धि योजना की किस्त जमा करेंगी ।जो पति की मृत्यु के बाद जमा नहीं कर पायी है पिछले तक़रीबन तीन साल से पैसों की तंगी के कारण किस्त नहीं दे पायी। नई सरकार से आस जगी जो पूरी होगी। अब 1000 राशि का इंतज़ार है।
  छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने किए वादे और देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को  पूरा करते महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और समाज में उनकी स्थिति को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत पिछले महीने की अंतिम तारीख़ 20 फ़रवरी  में प्रदेश की लाखों ग़रीब और पात्र महिलाओं ने ऑफ़ और ऑनलाइन आवेदन किया है।  बेमेतरा ज़िले से तक़रीबन ढाई लाख महिलाओं के आवेदन आये। इसी सब को देखते हुए  राज्य सरकार का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी सफल होता हुआ नजर आ रहा है।*
  *छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उन लाखों महिलाओं की  8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले 7 मार्च  को आस पूरी करने जा रहे है ।जिन्होंने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए। उनके बैंक खाते में  सीधे 1000 रुपये आयेंगे। यानी साल के पूरे 12000 रुपये । इससे उनकी  आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button