सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जान से खिलवाड़, 108 एंबुलेंस का GPS बंद कर देते हैं चालक, निजी एंबुलेंस के लिए मजबूरन चुकानी पड़ रही मोटी रकम
तखतपुर। तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के जान से खिलवाड़ हो रहा है। 108 एंबुलेंस कर्मियों की मिलीभगत से एंबुलेंस सेवा का गोरखधंधा चल रहा है, जिससे मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। 108 कर्मियों द्वारा जीपीएस में छेड़छाड़ कर मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है, जिससे परिजनों को मोटी रकम चुकानी पड़ रही है वहीं जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। इस मामले की शिकायत बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से की गई है।












