छत्तीसगढ़रायपुर

दीपक टंडन और बरखा टंडन 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए, बलेनो और XUV 700 जब्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में घिरे आरोपियों दीपक टंडन और बरखा टंडन को अदालत ने 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से जुड़ी बलेनो कार और XUV 700 सहित दो गाड़ियां जब्त की हैं।

रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए दोनों आरोपी

जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज ठगी व धोखाधड़ी के प्रकरणों में पुलिस ने दीपक टंडन और बरखा टंडन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि में हुई पूछताछ के दौरान पुलिस ने अहम साक्ष्य जुटाए और बलेनो व XUV 700 जब्त की। रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

न्यूज पोर्टल की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, दीपक टंडन पर न्यूज पोर्टल की आड़ में भ्रामक खबरें प्रकाशित कर लोगों की छवि खराब करने और वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप है। आरोप है कि AI टूल के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की जाती थी और फिर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था। इस संबंध में तिफरा निवासी मणिशंकर पांडेय की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में अपराध दर्ज हुआ था। पुलिस ने 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से दीपक टंडन को गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे।

होटल ‘वेलकम श्री’ और स्पा सेंटर की तलाशी में मिले दस्तावेज

रिमांड के दौरान तेलीबांधा थाने में दर्ज पांच एफआईआर की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन को लेकर उसके होटल ‘वेलकम श्री’ पहुंची थी। एसीपी रमाकांत साहू के अनुसार, होटल व भीतर संचालित स्पा सेंटर की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरी, मोबाइल नंबर, जमीन व गाड़ियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात बरामद किए गए। पुलिस मामले में आगे की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button