जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा काइट फेस्टिवल के संबंध में प्रेसवार्ता, खुलकर में बताया आयोजन के विषय में,

रायगढ़ :शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर काइट फेस्टिवल महोत्सव का आयोजन स्थानीय नटवर स्कूल मैदान पर किया जाता है । इस वर्ष भी संस्था द्वारा उक्त महोत्सव हेतु बृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है । अन्य वर्षो के मुकाबले इस वर्ष इस कार्यक्रम को और भव्य रूप से मनाया जाए इसकी जोरों से तैयारी संस्था के प्रत्येक सदस्य द्वारा की जा रही है । इसी संबंध में संस्था द्वारा नेटवर्क स्कूल मैदान में प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी । गणमान्य पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में आगामी 13 एवं 14 जनवरी को होने वाले पतंग महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी नितेश अग्रवाल द्वारा मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह बताया गया कि उक्त पतंग महोत्सव के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को आम लोगों के मध्य कैसे जीवित रख सकते हैं । क्योंकि भारतीय दर्शन के अनुसार हर महोत्सव का अपना एक विशेष स्थान और महत्व होता है और नई पीढ़ी को इन सब सुअवसरों का अवश्य लाभ लेते हुए अपनी संस्कृति से भी रूबरू होना चाहिए । उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआर मार्केटिंग के डायरेक्टर जेसी सुमन दत्ता ने दी।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button