
दुर्गा विसर्जन में माता के भक्तों का उमड़ा सैलाब जसगीत व मांदर की थाप पर मनोकामना मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन
*दुर्गा विसर्जन में माता के भक्तों का उमड़ा सैलाब
जसगीत व मांदर की थाप पर मनोकामना मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन
गरियाबंद छुरा भूपेंद्र गोस्वामी
*शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन बुधवार विजयदशमी को विराजित दुर्गा का विर्सजन किया गया। सेवा जसगीत की धुन पर नाचते-गाते मांदर की थाप पर झूमते भक्तों ने श्रद्घा के साथ दुर्गा का विसर्जन किया। इसी कड़ी में नवरात्र के नवमी पर मनोकामना ज्योति के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन बुधवार को कोसमी की तालाब में पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गांव के श्रद्धालु मौजूद थे।
नौ दिनों तक मां देवी की उपासना के बाद आज दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा गांव-में आज धूमधाम से निकाली गई। एवं कई भक्तों के द्वारा जोत प्रज्वलित किए गए थे। जिसे जस गीत सेवा के माध्यम से स्थानीय तालाबों पर विसर्जन किया गया।
विदित हो कि पिछले 2 सालों से कोरोना संक्रमण के चलते सभी त्योहार प्रभावित थे, लेकिन अब कोरोना के मामले नहीं होने के बाद लगातार सभी त्योहारों को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन भक्तों का उत्साह नजर आया। आज ग्राम कोसमी में दुर्गा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर गांव में जमकर उत्साह देखने को मिला। गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ दुर्गा का विसर्जन करने श्रद्धालु जुलूस में निकले। इस दौरान गांव के श्रद्धालु भक्तो का बड़ी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा। गांव की महिलाए माता की अंतिम दर्शन के लिए निकल पड़ी।