दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ के तत्वाधान में 23 अप्रैल को कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन

जिला कार्यालय
आप की आवाज
*दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ के तत्वाधान में कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन*
दुर्ग । जिला दवा विक्रेता संघ के तत्वाधान में दिनांक 23 अप्रैल 2023,दिन रविवार को कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में दोपहर 3:00 से किया जाएगा
*इस कार्यशाला में दवा विक्रेताओ को दवा व्यवसाय से संबंधित आने वाले नए नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा दवा व्यवसाय से संबधित समस्यायों पर विस्तार से चर्चा भी की जाएगी कार्यशाला के मुख्य
प्रवक्ता छत्तीसगढ़ शासन के औषधि नियंत्रक के. डी कुंजाम, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिरोठिया  दुर्ग जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियंत्रक बी.आर साहू  राजनांदगांव जिला औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियंत्रक संजय झाड़ेकर, सीसीडीए के महासचिव अविनाश अग्रवाल, देवव्रत गौतम, गौतम चंद, विनोद चंद्राकर अरुण मिश्रा अजय अग्रवाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे  एवं दुर्ग जिला के समस्त औषधि निरीक्षक उपस्थित रहकर आने वाले नियमों से अवगत करवाएंगे
*इस कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य अरुण मिश्रा, आनंद महलवार, हितानंद अग्रवाल, निकेश देवांगन, संदीप बजाज, भगत राम शर्मा की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष वकार हसन एवं सचिव दीपक बंसल ने केमिस्ट को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया है।

Share This Article
Leave a review