दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन के नीचे फंसे यात्री की बची जान

दुर्ग, 12 मई 2026: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।

घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आरपीएफ जवान की तत्परता से यात्री की जान बच गई।


चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री

जानकारी के अनुसार बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।

ट्रेन के गति पकड़ते ही यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में जा फंस गया।


करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घसीटता रहा। घटना देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं।

इस दौरान लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई।


आरपीएफ जवान ने दिखाई बहादुरी

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पहले ट्रेन रुकवाई और फिर दौड़कर यात्री को बाहर खींच लिया।

आरपीएफ जवान की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें यात्री को बचाते हुए देखा जा सकता है। लोग आरपीएफ जवान की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

Back to top button