बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को इलाज के लिए लाया गया रायपुर

रायपुरःबचपन का प्यार गाना गाकर सुर्खियों में आए सुकमा के 13 वर्षीय सहदेव दिरदो को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। सहदेव दिरदो मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। सुकमा जिला मुख्यालय के शबरी नगर में ये हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में सहदेव के सिर पर चोट आई। जिसके चलते उसे 5 टांके लगाने पड़े।

‘जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सहदेव को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया था। वहां से सहदेव को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रभारी ने बताया मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद सहदेव को 12 घंटे ऑब्जरवेशन में रखा गया था।

सिटी स्कैन और एक्स-रे रिपोर्ट भी सामान्य आई है। सहदेव के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जानी-मानी हस्तियों ने हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button