छत्तीसगढ़

रायगढ़: नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 फरवरी को

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

रायगढ़, 10 फरवरी 2022

उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 फरवरी दिन शनिवार को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर पंजरी प्लांट, रायगढ़ में प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं महापौर श्रीमती जानकी काटजू उपस्थित रहेंगे। शिविर में नि:शुल्क आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर और औषधी वितरण किया जाएगा। शिविर में पैथोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध है तथा क्षारसूत्र पद्धति से बवासीर रोगियों का परीक्षण कर इलाज किया जाएगा। आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत ने जिलेवासियों को नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button