
दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों की रक्षा हेतु आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के तहत हेल्पिंग हैंड्स ने भेजी 15000 राखियाँ एवं पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” का किया भव्य स्वागत*
बिलासपुर= पूर्व सैनिक संगठन *सिपाही* द्वारा देश की सीमा पर तैनात हमारे फ़ौजी भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की मिट्टी एवं 11 लाख 11 हजार 111 रक्षा सूत्र लेकर जा रहे हैं, सीमा से जो सैनिक भाई रक्षाबंधन में अपनी बहनों तक नहीं पहुंच पाते उन भाइयों तक पहुंचाना है राखियां, ट्रक एवं अन्य गाड़ियों से पहुंचेंगे आर्मी हेड क्वार्टर
ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र रथ बिलासपुर से रवाना हुआ जो कि शाम में रायपुर भारत माता चौक रामनगर गुढ़ियारी पहुंचा हेल्पिंग हैंड क्लब द्वारा तिलक लगाकर, पुष्प माला व पुष्प गुच्छ भेटकर किया गया भव्य स्वागत
ज्ञात हो कि हेल्पिंग हैंड द्वारा लगभग 15000 राखियां जो कि खरसिया, रायगढ़ ,शक्ति ,चांपा बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर, भिलाई,सरगांव दुर्ग आदि जगहों से संग्रहित किया गया है, सिपाही संगठन को सौपा गया।
भारत माता चौक में सर्वप्रथम भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती की गई तत्पश्चात सिपाही भाइयों को तिलक लगाकर आरती कर राखी बांधी गई एवं मुँह मीठा कराया गया हेल्पिंग हैंड्स के नमन अग्रवाल ने टीम के तरफ से स्वागत उदबोधन किया, रैली का नेतृत्व कर रहे *सिपाही संगठन* से श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा एवं साथी पूर्व सैनिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जब भी घर से देश कि सीमा पर जाने के लिए निकलते है तो ऐसा मानकर निकलते है जैसे अंतिम बार निकल रहे हो, कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने उन्हें राखियां बांधकर मुंह मीठा कर सभी के मध्य मिठाई का वितरण किया, आभार प्रदर्शन हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग कि प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता अग्रवाल ने किया, इस कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स के संरक्षक श्री रमेश अग्रवाल जी, महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल ,सुनीता पांडे, दीप्ति अग्रवाल ,विवेक श्रीवास्तव, श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, मयंक जैन ,रिद्धि अग्रवाल,काजल अग्रवाल ,नमन अग्रवाल ,अंकित अग्रवाल (रायपुर), पायल अग्रवाल , सुकुमार चटर्जी , अंजलि देशलहरे एवं अन्य साथी गण उपस्थित थे कार्यक्रम की सफलता के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, संरक्षक श्री बंटी सोनी जी एवं मनोज गोयल जी, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती भारती मोदी जी ,रिंकू केडिया, अमित केडिया ,एकता मलिक, हिमांशु अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि सदस्यों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है, यह जानकारी हेल्पिंग हैंड क्लब के सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी तरुण अग्रवाल द्वारा प्राप्त हुई।






