देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत

Republic Day Parade 2022: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी।

आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया, देखें वीडियो

लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

पहली बार एयरफोर्स के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट

इस बार 73वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार भारतीय वायु सेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट किया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं 73वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!

दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती

73वें गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। तस्वीरें शांति पथ की हैं।

भारतीय सेना में कैसे बदलीं यूनिफॉर्म और राइफलें, गणतंत्र दिवस परेड में होगा प्रदर्शन

भारतीय थलसेना (इंडियन आर्मी) इस साल अपनी परेड में जवानों की यूनिफॉर्म और राइफलों में समय के साथ हुए बदलावों को पेश करेगी। भारतीय सेना के तीन दस्ते पिछले दशकों की यूनिफॉर्म पहने और राइफलें उठाए मार्च करते नजर आएंगे। उधर एक दस्ता आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बने इस गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म का प्रदर्शन करेगा। इस टुकड़ी के पास आधुनिक टैवोर राइफल्स भी दिखेंगी।
07:04 AM, 26-JAN-2022

भारतीय सेना की परेड में दिखेंगे ये खास हथियार

अमृत महोत्सव के तहत राजपथ पर 1965 और 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत का जश्न भी देखने को मिलेगा। इसमें 1965 और 1971 की जीत में शामिल उन हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिन्हें इस्तेमाल कर भारतीय सैनिकों ने उस दौरान दुश्मन की सेना को धूल चटाने का काम किया था।

नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने 73वें गणतंत्र दिवस  के अवसर पर भारत के लोगों को बधाई दी।

साढ़े चार टन फूलों से खास सजावट

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनडीएमसी ने इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन के आस-पास की तमाम सड़कों पर फूलों से खास तरह की सजावट की है। नई दिल्ली की अन्य प्रमुख जगहों को भी खासतौर से सजाया गया है। इसके लिए पिछले दो-तीन दिनों से बड़े पैमाने पर काम चल रहा था। आज दिनभर लोग अलग-अलग इलाकों में जाकर एनडीएमसी के मालियों की कारीगारी को देख सकेंगे।

दिल्ली की 30 नर्सिंग ऑफिसर को आमंत्रण

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित होने वाले परेड में दिल्ली के 30 नर्सिंग ऑफिसरों को आमंत्रित किया गया है। कोरोना काल में मरीजों के सेवा में लगे नर्सिंग ऑफिसर को कोविड वॉरियर की संज्ञा दी गई है और उन्हें सम्मान देते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में आमंत्रित किया गया है।

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?

गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देशभर में दूरदर्शन के सभी चैनलों पर आज सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर राजपथ पर होने वाले कार्यक्रमों के अंत तक किया जाएगा। वहीं अमर उजाला की वेबसाइट पर गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित लाइव अपडेट्स के साथ-साथ कई खबरें पढ़ी जा सकती हैं।

परेड देखने के नियमों में बदलाव

इस बार कोरोना महामारी के कारण परेड देखने के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। दिल्ली पुलिस ने परेड देखने जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परेड देखने आने वाले लोगों के कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा होना अनिवार्य है। परेड देखने आने वाले लोगों को कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में 15 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री नहीं होगी।

दिल्ली में राजपथ पर परेड के भव्य समारोह का आयोजन

गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक मौके पर हर साल दिल्ली में राजपथ पर परेड के भव्य समारोह का आयोजन होता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं।

Republic Day Parade 2022 Live: देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत

आज पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडिया गेट पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद जहां एक ओर आसमान में सुखोई और राफेल का करतब देखने को मिलेगा तो राजपथ पर सेना की भव्य परेड का नजारा होगा। इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button