रायपुर नरेश ट्रेवल्स के ड्राइवर की बस के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस


मोहसिन खान क्राइम रिपोर्टर आप की आवाज रायपुर (छ.ग.)

रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास नरेश ट्रेवल्स के डिपो में
ड्राइवर की बस के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. ड्राइवर की लाश रस्सी से लटकी हुई मिली है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास उस वक्त हड़कंप मच गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की बस में लटकी हुई लाश मिली बता दें। मृतक नरेश ट्रैवल्स के बस में ड्राइवर का कार्य करता है. पुलिस ने ड्राइवर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बस ड्राइवर के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर उसकी लाश लटकाई गई है. प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. पोस्ट मार्टम के बाद असल वजह का खुलासा होगा. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button